Apple के शेयर रिकॉर्ड हाई पर, iPhone 17 की मजबूत बिक्री से मार्केट कैप $4 ट्रिलियन के करीब

Apple के शेयर सोमवार को 4.2% उछलकर रिकॉर्ड हाई $262.9 पर पहुंचे। iPhone 17 की मजबूत बिक्री और सकारात्मक तिमाही पूर्वानुमान के चलते कंपनी का मार्केट कैप $4 ट्रिलियन के करीब पहुंच गया।

Oct 25, 2025 - 15:02
Oct 24, 2025 - 16:22
 0  1
Apple के शेयर रिकॉर्ड हाई पर, iPhone 17 की मजबूत बिक्री से मार्केट कैप $4 ट्रिलियन के करीब

Apple के शेयर रिकॉर्ड हाई पर, iPhone 17 की मजबूत बिक्री से मार्केट कैप $4 ट्रिलियन के करीब

आईफोन और मैकबुक बनाने वाली Apple के शेयर सोमवार को 4.2% उछलकर $262.9 पर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। iPhone 17 की मजबूत मांग के कारण कंपनी का मार्केट कैप $4 ट्रिलियन (लगभग ₹352 लाख करोड़) के करीब पहुंच गया। अगर यह $4 ट्रिलियन पार करता है, तो Apple दुनिया की तीसरी कंपनी बनेगी। फिलहाल $3.9 ट्रिलियन के मार्केट कैप के साथ Apple दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

iPhone 17 की बिक्री का असर

रिचर्स फर्म काउंटरपॉइंट के आंकड़ों के अनुसार, iPhone 17 सीरीज की चीन और अमेरिका में पहली 10 दिनों में बिक्री iPhone 16 से 14% अधिक रही। यह मजबूत बिक्री Apple के शेयरों को रिकॉर्ड ऊंचाई पर ले गई।

विशेषज्ञों की राय

  • एवरकोर आईएसआई ने Apple को अपनी टैक्टिकल आउटपरफॉर्म सूची में शामिल किया है, उम्मीद है कि कंपनी दिसंबर तिमाही में बाजार की अपेक्षाओं से बेहतर प्रदर्शन करेगी।
  • B Riley Wealth के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आर्ट होगन के अनुसार, iPhone 17 की मांग उम्मीद से बेहतर दिख रही है।

इस साल Apple के शेयरों का प्रदर्शन

इस साल शुरुआत में Apple के शेयरों में दबाव था, खासकर चीन और भारत पर अमेरिकी टैरिफ के चलते। अगस्त में कंपनी के $10 बिलियन अतिरिक्त अमेरिकी निवेश की घोषणा से शेयरों में मामूली तेजी आई। iPhone 17 की मजबूत बिक्री ने शेयर को रिकॉर्ड हाई तक पहुँचाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0