DC vs RCB IPL 2026 Match Highlights : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज आरसीबी का तूफान आया। आरसीबी के गेंदबाजों के इस तूफान में दिल्ली की पूरी टीम ही बिखर गई। टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी की। वहीं दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी । पहले गेंदबाजी करते हुए बेंगलुरु ने दिल्ली को सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट कर दिया। बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड ने 4 विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार को 3 विकेट मिले। 76 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने सिर्फ 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया